ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने बिहार से झारखंड पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

गिरिडीह के गावां में शादीशुदा महिला से मिलने बिहार से पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार से शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए झारखंड के गिरिडीह जिले में पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब गांव में एक युवक के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिहार से शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और महिला के साथ उसे पेड़ से बांधकर मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी 22 वर्षीय मुस्कान कुमार मांझी झाराढाब गांव की एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से परिचय था और युवक महिला से मिलने के लिए गांव पहुंचा था।


इसी दौरान ग्रामीणों को युवक के महिला के घर पहुंचने की जानकारी मिल गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और महिला को भी घर से बाहर बुला लिया।


पेड़ से बांधकर मारपीट का आरोप

आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई और उनके साथ मारपीट भी की गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मामले की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।


पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया

घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक और महिला को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया और दोनों को थाने ले गई। वहां दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।


गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में कानून हाथ में लेने वाले लोगों और वायरल वीडियो से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


पुलिस की जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों की भूमिका और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

टैग्स