ब्रेकिंग
अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

मुंगेर में रिश्तों का कत्ल! नशे को लेकर डांटने पर बेटे ने 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला

मुंगेर के धरहरा में नशे की लत को लेकर डांटने से नाराज बेटे ने 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया। आरोपी वारदात के बाद फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बिहार न्यूज
नशा जो ना कराये
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धरहरा के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक बेटे ने अपने ही 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।


 हमले में बुजुर्ग का बायां हाथ बुरी तरह कट गया। गंभीर हालत में उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 


बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा नशे का आदी है और पिता की डांट से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


घटना धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है। 75 वर्षीय मन्नू मांझी अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक उनका बड़ा बेटा तूफानी मांझी गांजा पीने का आदी है और कोई काम-धंधा भी नहीं करता है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि घटना के दिन मन्नू मांझी ने बेटे को नशा करने से मना किया और काम करने को लेकर डांट-फटकार लगाई। 


इसी से नाराज होकर तूफानी मांझी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से मन्नू मांझी का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया और वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मन्नू मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।


प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना के बाद लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।