ब्रेकिंग
जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

तृणमूल छोड़ BJP में आईं एक्ट्रेस को पार्टी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, जानिये कौन हैं कोयल मल्लिक?

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की खाली राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है। जानिए उनका राजनीतिक सफर।

पश्चिम बंगाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: BJP ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की खाली हुई एक सीट के लिए पार्टी ने बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले तृणमूल कोयल मल्लिक कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सदस्य बनी थीं।


कौन हैं कोयल मल्लिक?

इसी साल अप्रैल में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के रूप में कोयल मल्लिक ने शपथ ली थी। हालांकि, कुछ ही महीनों बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गयी। उसी खाली पड़े सीट पर राज्यसभा उपचुनाव होने हैं। अब बीजेपी उसी रिक्त सीट पर कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है।


पहले तृणमूल से राज्यसभा पहुंचीं, फिर दिया इस्तीफा

कोयल मल्लिक तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा पहुंची थीं। उन्होंने अप्रैल में राज्यसभा की सदस्यता ली थी। राज्यसभा सदस्य रहने के दौरान उन्होंने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया था। वही पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के बीच कोयल मल्लिक ने जुलाई में मानसून सत्र शुरू होने से पहले राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कोयल बीजेपी में शामिल हो गयी। 


अब बीजेपी ने फिर उतारा मैदान में

राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन थामने वाली कोयल मल्लिक को अब पार्टी ने उसी रिक्त सीट के उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के इस फैसले को बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को राजनीतिक जिम्मेदारी देने की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।


16 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव

बता दें कि राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। जिसमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें और पश्चिम बंगाल एवं उत्तराखंड की एक-एक सीट शामिल है। राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुटी हुई है। 

टैग्स