Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
12-Jun-2025 02:16 PM
By First Bihar
Virat Kohli Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन भारत में न उन्हें विदाई मैच खेलना नसीब हुआ न ही इनके लिए सम्मान समारोह रखा गया। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025 में होने वाले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन दोनों खिलाड़ियों को शानदार विदाई देने की योजना बनाई है। अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने वाली 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज में यह समारोह आयोजित हो सकता है, क्योंकि यह संभवतः दोनों खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी ही दौरा होगा।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक बड़े क्रिकेट सीजन की तैयारी कर रहा है, जिसमें भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद इंग्लैंड के साथ एशेज सीरीज भी शामिल है। उन्होंने बताया कि कोहली और रोहित के योगदान को सम्मानित करने के लिए एक खास आयोजन की योजना बनाई गई है। ग्रीनबर्ग ने कहा “यह शायद आखिरी बार होगा जब हम कोहली और रोहित को ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए देखेंगे। अगर ऐसा है तो हम उन्हें यादगार विदाई देना चाहते हैं, जो उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अविश्वसनीय योगदान को दर्शाए।”
पिछले साल 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली और रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में अपने आखिरी टेस्ट खेले थे। उस सीरीज में रिकॉर्ड टिकट बिक्री और भारी भीड़ देखी गई थी, खासकर बॉक्सिंग डे टेस्ट में। ग्रीनबर्ग ने कहा कि इस बार भी अगस्त से मार्च तक का क्रिकेट सीजन ऐतिहासिक होगा, जिसमें हर शहर में अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे और इसके लिए इस बार खास मार्केटिंग योजनाएं अपनाई जाएंगी। ज्ञात हो कि भारत में इन दोनों दिग्गजों को कोई औपचारिक विदाई नहीं दी गई थी।
कोहली और रोहित अब भारत के लिए केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलने की इच्छा वह पहले ही जता चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनकी संभावित अंतिम सीरीज प्रशंसकों के लिए भावुक भरा होने वाला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस पहल को सोशल मीडिया पर प्रशंसा मिल रही है। जबकि कुछ प्रशंसकों ने इसके बाद BCCI पर निशाना साधा है और उनसे तीखे सवाल किए हैं।