ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / धोनी नहीं बल्कि इस पूर्व क्रिकेटर की वजह से टेस्ट में सफल कप्तान...

धोनी नहीं बल्कि इस पूर्व क्रिकेटर की वजह से टेस्ट में सफल कप्तान बन पाए Virat Kohli, दिग्गज बल्लेबाज ने खुद कर दिया खुलासा

Virat Kohli: विराट कोहली ने बताया है कि आखिर किस पूर्व क्रिकेटर की वजह से वह टेस्ट में एक सफल कप्तान बन सके। कैसे उस शख्स की मदद ने कोहली को बना दिया कप्तान कोहली.. जानिए

09-Jul-2025 01:16 PM

By First Bihar

Virat Kohli: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर की सफलता का श्रेय पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मुख्य कोच रवि शास्त्री को दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बारे में फैंस के बीच खूब बातें हो रही हैं। हाल ही में युवराज सिंह द्वारा आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम में कोहली के साथ क्रिस गेल, डैरेन गॉफ, केविन पीटरसन और रवि शास्त्री भी मौजूद थे, वहीं पर कोहली ने शास्त्री के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। कोहली ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि "सच कहूं तो, अगर मैं उनके साथ काम नहीं कर रहा होता, तो टेस्ट क्रिकेट में जो हुआ, वह मुमकिन नहीं होता। हमारे बीच जो स्पष्टता थी, वह किसी और के साथ पाना बहुत मुश्किल था। यह किसी भी क्रिकेटर के करियर में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी चीज है।"


कोहली ने आगे शास्त्री की सराहना करते हुए कहा "अगर उन्होंने मेरा उतना साथ नहीं दिया होता, तो शायद मैं टेस्ट में ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाता। उन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहां उन्होंने आगे बढ़कर तानें सुनीं, वहां चीजें अलग होतीं। उनका मेरे क्रिकेट सफर में अहम हिस्सा रहा है और इस बात के लिए मेरे मन में हमेशा उनका सम्मान और आदर रहेगा।" ज्ञात हो कि कोहली और शास्त्री की जोड़ी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों को जोड़ी ने टेस्ट प्रारूप में कई ऐसे कारनामे कर दिखाए जो भारतीय टीम पहले कर पाने में असफल रही थी।


इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 336 रन से जीत हासिल की। पहले टेस्ट में हार के बाद यह वापसी सीरीज को 1-1 से बराबर करने में कामयाब रही। कोहली अब टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं मगर इस जीत पर उन्होंने गर्व जताया है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां भारत की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने पर होंगी।