ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / sports / BCCI : टीम इंडिया में अब ब्रोंको टेस्ट अनिवार्य, रोहित शर्मा समेत कई...

BCCI : टीम इंडिया में अब ब्रोंको टेस्ट अनिवार्य, रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने पास किया फिटनेस चैलेंज

BCCI : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों की फिटनेस को और सख्त बनाने के लिए अब यो-यो टेस्ट के साथ-साथ ब्रोंको टेस्ट को भी अनिवार्य कर दिया है।

01-Sep-2025 05:44 PM

By First Bihar

BCCI : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अब टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए यो-यो टेस्ट के साथ-साथ ब्रोंको टेस्ट को भी अनिवार्य किया है। वैसे तो यह टेस्ट रग्बी के लिए उपयोग किया जाता था लेकिन अब क्रिकेट में भी यह लागू किया गया है। ऐसे में वन डे कप्तान रोहित शर्मा को भी इस टेस्ट में शामिल होना पड़ा और अब इसके अपडेट से जुड़ीं चीज़े सामने आई है। 


जानकारी के मुताबिक, 38 साल के रोहित शर्मा ने ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। भारतीय वनडे कप्तान ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित फिटनेस कैंप के दौरान ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट पास किया। रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, यशस्वी जायसवाल और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी ब्रोंको टेस्ट और यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। 


बताया जा रहा है कि, क्रिकेट जगत में भले ही ब्रोंको टेस्ट नया हो, लेकिन रग्बी में लंबे समय से फिटनेस के मानक के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। यह खिलाड़ियों की कार्डियोवैस्कुलर क्षमता और मानसिक क्षमता की कड़ी परीक्षा लेता है, जो आधुनिक क्रिकेट की शारीरिक मांगों को दर्शाता है। 


आपको बताते चलें कि ब्रोंको टेस्ट का सेटअप जितना सरल है, उतना ही यह शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। इस टेस्ट में चार कोन 0 मीटर, 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर के अंतराल पर रखे जाते हैं। प्रत्येक सेट में 20 मीटर के निशान तक दौड़ना और वापस आना, फिर 40 मीटर के निशान तक दौड़ना और वापस आना, और अंत में 60 मीटर के निशान तक दौड़ना और वापस आना शामिल है। इस शटल पैटर्न में प्रत्येक सेट में कुल 240 मीटर की दौड़ होती है और खिलाड़ियों को इसके पांच सेट पूरे करने होते हैं। ऐसे में दौड़ कुल 1,200 मीटर की होती है और इसमें किसी भी तरह का रेस्ट इंटरवल नहीं होता है।