ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / sports / RCBvsRR: “जागो, विपक्षी टीम के गेंदबाजों को कूटो और सो जाओ”, इस सीजन...

RCBvsRR: “जागो, विपक्षी टीम के गेंदबाजों को कूटो और सो जाओ”, इस सीजन कोहली के पांचवे अर्धशतक के बाद सामने आई फैंस की प्रतिक्रियाएं

RCBvsRR: विराट कोहली ने मानो यह ठान लिया है कि इस बार किसी भी हाल में RCB को ट्रॉफी तक लेकर जाना ही है. राजस्थान के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इस खिलाड़ी ने सीजन का अपना 5वां अर्धशतक जड़ दिया है, जिसके बाद उनके तमाम फैंस गदगद हैं.

24-Apr-2025 09:52 PM

By First Bihar

RCBvsRR: RCB बनाम RR मुकाबले में एक बार फिर विराट कोहली ने यह दिखा दिया है कि उन्हें क्यों ‘क्रिकेट का किंग’ और ‘द गोट’ इत्यादि नामों से पुकारा जाता है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने 205 का विशाल टोटल राजस्थान के सामने रख दिया है. इस दौरान सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. कोहली ने इस मैच में 70 रनों की शानदार पारी खेली है.


लगभग 167 की स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में विराट ने 8 चौके और 2 छक्के जड़े. बता दें कि यह इस सीजन विराट कोहली का 5वां अर्धशतक था. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कोहली की इस शानदार पारी की जमकर सराहना की है. उनके अलावा RCB की तरफ से फिल सॉल्ट ने 26 रन, पडिक्कल ने 50 रन टिम डेविड ने 23 रन जबकि जितेश शर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया है.


ज्ञात हो कि यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में खेला जा रहा है, अपने इस होम ग्राउंड में RCB की टीम ने हार की हैट्रिक लगाई है. ऐसे में वह आज के इस मैच में किसी भी हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. इसी क्रम में आज इस टीम के बल्लेबाजों ने पूरे जोर शोर के साथ विपक्षी टीम के सामने इतना बड़ा लक्ष्य रखा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम किस प्रकार से इस लक्ष्य को भेद पाती है. 


RR के लिए भी आज का यह मैच जीतना काफी आवश्यक है क्योंकि RR ने अपने पिछले कई मुकाबले गंवा दिए हैं और पॉइंट्स टेबल पर लुढ़कते हुए 8वें पायदान पर चली गई है. ऐसे में अगर इन्हें प्लेऑफ्स में जाने की उम्मीद को बरकरार रखना है तो यह मुकाबला जीतना ही होगा. अब सब कुछ राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबजों के रवैय्ये पर निर्भर करता है कि वे इस लक्ष्य का पीछा आत्मविश्वास के साथ करते हैं या फिर दवाब में.