Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
24-Apr-2025 05:18 PM
By First Bihar
PSL 2025 Broadcast Suspended: जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में कई पर्यटकों की हत्या के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। इस हमले के बाद एक बार फिर देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा है। सरकार ने भी इस पर सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े एक्शन लिए हैं।
अब इसका असर पाकिस्तान क्रिकेट पर भी दिखाई देने लगा है। भारत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। PSL का ऑनलाइन प्रसारण करने वाली कंपनी फैनकोड ने 24 अप्रैल से PSL की स्ट्रीमिंग को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले, 23 अप्रैल तक फैनकोड ने टूर्नामेंट के 13 मुकाबलों का प्रसारण किया था।
हालांकि फैनकोड ने इस निर्णय पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से PSL के सभी मैचों का शेड्यूल पूरी तरह से हटा दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि अब भारत में पाकिस्तान सुपर लीग के मैच नहीं देखे जा सकेंगे।
बता दें कि इस साल PSL के 10वें सीजन की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई थी। भारत में इस टूर्नामेंट की स्ट्रीमिंग और प्रसारण की वापसी इसी साल हुई थी, जिसमें फैनकोड ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के अधिकार और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने टीवी प्रसारण के अधिकार हासिल किए थे। ये दोनों ही कंपनियां भारतीय हैं और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का भारत में प्रसारण करती हैं।
अब इस हमले के बाद मांग की जा रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबलों को हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाए। सभी की निगाहें अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर टिकी हुई हैं कि वह इस मामले में क्या कदम उठाता है।