ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / sports / IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने नए कप्तान का किया ऐलान, IPL हिस्ट्री...

IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने नए कप्तान का किया ऐलान, IPL हिस्ट्री के दुसरे सबसे महंगे खिलाड़ी को मिली कमान

IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम ने IPL हिस्ट्री के दुसरे सबसे महंगे खिलाड़ी को अपना कप्तान बनाया है

13-Jan-2025 01:50 PM

By First Bihar

IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम ने  स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए टीम का नया कप्तान घोषित किया। पंजाब किंग्स ने पिछले साल हुई मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर के लिए काफी बड़ी बोली लगाई थी। 


जानकारी हो कि पंजाब ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने भी अनुभवी खिलाड़ी के लिए बोली लगाई थी। वहीं, अय्यर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ फिर से जुड़ेंगे, जिनके साथ वह दिल्ली कैपिटल्स में थे और तब टीम 2020 आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी।


मालूम हो कि,श्रेयस अय्यर नीलामी के दौरान कुछ समय के लिये आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे लेकिन ऋषभ पंत उनसे आगे निकल गये। पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, खुद के श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कई अहम बातें कही गई है। 


श्रेयस ने कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि टीम ने मुझ पर अपना विश्वास जताया है। मैं कोच पोंटिंग के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं। टीम मजबूत दिख रही है, जिसमें खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। मुझे उम्मीद है कि टीम प्रबंधन द्वारा दिखाए गए भरोसे को हम अपना पहला खिताब दिलाकर सही साबित करेंगे"


गौरतलब हो कि, श्रेयस अय्यर पहली बार 2018 में आईपीएल में कप्तान बने थे। वह बीच सीजन में गौतम गंभीर की जगह दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन बने थे। उनके नेतृत्व में दिल्ली ने सात साल बाद 2019 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। लेकिन क्वालीफायर-2 में दिल्ली को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 2024 सत्र अय्यर के लिए यादगार रहा है जिसमें उन्होंने केकेआर के साथ आईपीएल खिताब जीतने के अलावा मुंबई को दूसरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी दिलाई। वह रणजी और ईरानी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का भी हिस्सा थे।