मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
20-Apr-2025 03:02 PM
By First Bihar
MIvsCSK पिछली बार जब मुंबई और चेन्नई की मुलाक़ात हुई थी तो चेन्नई की टीम ने हार्दिक पंड्या की पलटन को पटखनी देते हुए 4 विकेट से जीत हासिल की थी. यह मुकाबला 23 मार्च को खेला गया था. अब समय आ गया है जिसका इंतजार MI के फैंस काफी दिनों से कर रहे थे. आज वानखेड़े में एक बार फिर ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.
ऐसे में मुंबई की टीम चेन्नई को मात देने के लिए अपना पूरा जोर लगाती हुई नजर आएगी. एमएस धोनी को आज एक साथ कई चुनौतियों से निपटना होगा. उनमें से पहली चुनौती होंगे खुद रोहित शर्मा, जो धीरे धीरे ही सही मगर अपने फॉर्म की तरफ अग्रसर हैं, पिछले कुछ मैचों में उन्होंने बढ़ते क्रम में स्कोर किया है और फिलहाल 26 तक पहुंचे हैं
आज उनकी बल्लेबाजी में वह पुराना रंग देखने को मिल सकता है जिसके लिए हिटमैन जाने जाते हैं. उनके अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या का ऑल राउंड प्रदर्शन भी आज चेन्नई के लिए बड़ी मुश्किल बन सकता है. पंड्या इस टीम को हराकर हिसाब बराबर करने के लिए जितने व्याकुल होंगे उतनी व्याकुलता मुंबई के किसी अन्य खिलाड़ी में नहीं होगी.
अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के इस बहुप्रतीक्षित मैच में कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है. इस बात में कोई शक नहीं है कि वानखेड़े मुंबई इंडियंस का गढ़ है और यहां MI का मनोबल एक अलग स्तर पर रहेगा. मगर एमएस धोनी की खासियत यह है कि वह जहाँ जाते हैं उस ग्राउंड को ही अपने होम ग्राउंड में तब्दील कर देते हैं. अब देखते हैं कि आज किसकी योजना ज्यादा तगड़ी निकलती है और पंड्या के फैलाए जाल से धोनी के धुरंधर कैसे बच पाते हैं.