Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
31-Dec-2024 03:16 PM
By First Bihar
VHT 2024-25: मुंबई की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के इस सीजन में राउंड 5 के मुकाबले में नागालैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में मुंबई की कमान श्रेयस अय्यर की जगह शार्दुल ठाकुर ने संभाली और उन्होंने निचले क्रम पर तूफानी बल्लेबाजी भी की। कप्तान शार्दुल ठाकुर ने निचले क्रम पर तूफान मचा दिया। उन्होंने 28 गेंदों पर 8 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 403 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। शार्दुल का स्ट्राइक रेट इस दौरान 260.71 का रहा।
दरअसल, श्रेयस अय्यर इस मैच से बाहर थे ऐसे में शार्दुल ने मुंबई के लिए कप्तानी की। उन्होंने इससे पहले इस सीजन के तीसरे मैच में कप्तानी की थी और इसमें मुंबई को जीत मिली थी। नागालैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर को आराम दिया गया है, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में भी इस टीम ने नागालैंड के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में मुंबई के लिए ओपनर करने आए आयुष महात्रे और अंगकृष रघुवंशी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी 56 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन आयुष की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने 117 गेंदों पर 11 छक्के और 15 चौकों की मदद से 181 रन की जबरदस्त पारी खेल दी।
मालूम हो कि विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड 5 के मुकाबले मंगलवार यानी 31 दिसंबर को खेला जा रहा है। 14 महीने बाद 50 ओवरों के क्रिकेट में वापसी करने वाले हार्दिक पंड्या एक मैच खेलने के बाद बड़ौदा की प्लेइंग 11 से बाहर हो गए। बंगाल के खिलाफ मैच में पंड्या का बल्ला नहीं बोला। वह महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा उन्होंने 7 ओवर में 33 रन देकर सिर्फ एक विकेट झटका। बंगाल ने बड़ौदा को 7 विकेट से हराया था।
इधर, बिहार के खिलाफ हार्दिक नहीं खेले। मुंबई की टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को नागालैंड के खिलाफ मैच में आराम दिया है। शार्दुल ठाकुर को कमान सौंपी गई है। मुंबई की टीम 4 में से 2 मैच जीती है और 2 हारी है। नागालैंड के खिलाफ उसने शानदार बल्लेबाजी की है। 36 ओर के बाद टीम 300 के करीब है। पंजाब ने सौराष्ट्र के खिलाफ मात्र 34 ओवर में 306 रन ठोक दिए हैं। अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी की है। अभिषेक शर्मा ने 96 गेंद पर 170 तो प्रभसिमरन सिंह ने 95 गेंद पर 125 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 298 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन के आउट होने के एक ओवर बाद ही अभिषेक भी आउट हो गए।