खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
19-Jan-2025 07:48 PM
By First Bihar
Kho kho World Cup 2025: भारत खो-खो में वर्ल्ड चैम्पिन बन गया है। 19 जनवरी को खेले गए फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 38 प्वाइंट के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। टूर्नामेंट के पहले मैच से ही भारतीय महिला टीम ने अपना दबदबा कायम रखा था और आखिरकार नेपाल को 70-40 के स्कोरलाइन से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
दरअसल, बीते 13 जनवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले खो खो विश्व कप की शुरुआत हुई थी। पहले ही मैच में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 पॉइंट्स हासिल किर बड़ी जीत दर्ज की थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय महिला टीम विरोधी टीम पर भारी पड़ रही थी। रविवार को फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में मुकाबला कड़ा माना जा रहा था लेकिन भारतीय महिला टीम ने लगातार दबदबा बनाए रखा। पहले ही टर्न में भारतीय टीम ने 34-0 की बड़ी बढ़त बना ली। दूसरे टर्न में नेपाल ने अपना खाता खोला लेकिन भारतीय टीम ने उसे अच्छे पॉइंट्स हासिल नहीं करने दिए।
दूसरे टर्न में 34-24 स्कोर था। तीसरे टर्न में भारत की बारी आई और भारतीय टीम ने निर्णायक बढ़त बना ली। तीसरे टर्न में स्कोर 73-24 पहुंच गया। इसके बाद चौथे टर्न में नेपाल के अटैकर अधिक अंक नहीं बटोर सके और मुकाबला 87-40 के स्टोर पर भारत ने जीत लिया।