सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
10-Apr-2025 07:48 PM
By First Bihar
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांचक मुकाबला जारी है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2025 में बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को कोहनी में फ्रैक्चर के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। यह जानकारी टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आज यानि गुरुवार 10 अप्रैल को मीडिया को दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स ने अनुसार फ्लेमिंग ने बताया, "ऋतुराज गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी, जिसके चलते वह आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब टीम की कप्तानी एमएस धोनी संभालेंगे।" यह दूसरा मौका है जब बीच सीजन में धोनी को दोबारा कप्तानी संभालनी पड़ रही है। इससे पहले आईपीएल 2022 में भी उन्होंने रविंद्र जडेजा की जगह कप्तानी की थी।
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने ऋतुराज की कप्तानी में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सिर्फ एक में जीत मिली है। शुरुआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद, टीम लगातार चार मैच हार चुकी है, जिनमें शामिल हैं:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
राजस्थान रॉयल्स
दिल्ली कैपिटल्स
पंजाब किंग्स
एमएस धोनी, जिन्होंने CSK को अब तक पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) दिलाए हैं, एक बार फिर टीम को संभालते नजर आएंगे। हालांकि वह पिछले कुछ वर्षों से घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन फिर भी मैदान में मौजूद रहते हैं और टीम का हौसला बढ़ाते हैं।
हाल ही में धोनी के माता-पिता और पत्नी साक्षी को एक साथ मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया, जिसके बाद धोनी के संन्यास की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। वहीं, पॉइंट्स टेबल में फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स नौवें स्थान पर है। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है या धोनी अपने टीम को पॉइंट्स टेबल के नौवें स्थान से उपर उठा पाते है?