ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / sports / IPL 2025: “एक तरफ टीम हारी, ऊपर से 24 लाख जुर्माना भी लो”,...

IPL 2025: “एक तरफ टीम हारी, ऊपर से 24 लाख जुर्माना भी लो”, संजू सैमसन पर हो रहे अत्याचार के बाद भड़के फैंस

IPL 2025: जितना जुर्माना हार्दिक और रियान पर मिलाकर नहीं लगा, उतना संजू सैमसन को अकेले देना पड़ा, टीम की लगातार हार के बाद अब कप्तान पर आर्थिक चोट, फैंस ने दी प्रतिक्रयाएं.

10-Apr-2025 09:06 AM

By First Bihar

IPL 2025: बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए मुकाबले में हार के बाद RR के कप्तान संजू सैमसन पर 24 लाख का जुर्माना ठोक दिया गया है. यह जुर्माना उन पर स्लो ओवर रेट के लिए लगाया गया है. जिसके बाद क्रिकेट फैंस भड़क उठे हैं और इस अत्याचार पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फैंस का कहना है कि नियम के नाम पर कप्तानों पर यह सरासर जुल्म है.


बताते चलें कि इससे पहले भी कई कप्तानों पर ऐसे जुर्माने लगाए जा चुके हैं. रियान पराग पर 12 लाख और हार्दिक पंड्या पर 12 लाख का जुर्माना पूर्व के मैचों में लगा है. मगर इस बार संजू सैमसन पर सीधे दुगना यानि 24 लाख का फाइन ठोक दिया गया है. इस लेकर क्रिकेट फैंस बेहद गुस्से में हैं और इसे जाहिर करने के लिए वे सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं.


बात करें कल हुए इस मैच की तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 217 का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में राजस्थान की टीम महज 159 तक पहुंच पाने में ही कामयाब हो पाई. बता दें कि गुजरात ने पिछले 6 मैचों में कुल 5 बार राजस्थान को हराया है. अंकतालिका में फिलहाल GT 5 में से 4 मुकाबले जीत टॉप पर आ चुकी है. वहीं, RR 5 में से 2 मैच में जीत के साथ 7वें स्थान पर काबिज है. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में संजू की टीम इस प्रतियोगिता में किस प्रकार वापसी कर पाने में कामयाब हो पाती है.


वैसे बता दें कि इस आईपीएल में सबसे बुरी हालत SRH, CSK और MI की है, ये तीनों टीमें नीचे से टॉप पर हैं और अब तक केवल 1-1 मुकाबले जीत पाने में ही कामयाब हो पाई है. वहीं, DC इकलौती ऐसी टीम है जिसने इस सीजन अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है.