Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
15-Apr-2025 12:01 PM
By First Bihar
IPL 2025: आईपीएल की एक टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है. इस टीम का एक धाकड़ खिलाड़ी चोट के चलते आईपीएल (IPL) से बाहर हो गया है और अब इस बात की पूरी संभावना है कि वह इस पूरे सीजन वापस नहीं लौट पाएगा. इस बात की पुष्टि टीम मैनेजमेंट ने की है. वहीं, इस घटना के बाद टीम के फैंस सहित मालकिन प्रीति जिंटा की भी मुश्किलें बढ़ चली हैं.
बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड देश के उम्दा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन हैं. जो अब अनिश्चितकाल के लिए इस लीग से बाहर चले गए हैं. बता दें कि मंगलवार को पंजाब किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के संग है. उससे पहले इस तरह से फर्ग्युसन का बाहर हो जाना वाकई में चिंता करने वाली बात तो है.
बात करें इस सीजन पंजाब किंग्स के अब तक के प्रदर्शन की तो टीम ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें तीन मैचों में जीत मिली, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा. पिछले मैच में SRH के खिलाफ भी एक पल के लिए ऐसा लगा था कि यह मुकाबला पंजाब जीत ले जाएगी मगर अभिषेक शर्मा के आतिशी शतक की बदौलत SRH ने असंभव से दिखने वाले लक्ष्य को भेद लिया और 9 गेंदें शेष रहते हुए 245 के बड़े स्कोर को पार कर गए.
अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉकी फर्ग्युसन के इस तरह से चोटिल होकर बाहर जाने के बाद पंजाब किंग्स का कौन सा गेंदबाज उनकी कमी को सफलतापूर्वक पूरी कर पाता है.