खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
27-Apr-2025 05:55 PM
By First Bihar
IPL 2025: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने एमएस धोनो के आईपीएल से संन्यास लेने की अटकलों के बीच यह बताया है कि धोनी अगले सीजन आईपीएल में हिस्सा लेंगे या नहीं. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद दयनीय रहा और अंकतालिका में यह टीम अंतिम स्थान पर काबिज है. 9 ने से धोनी की टीम अब तक 2 ही मैच जीत पाई है और सोशल मीडिया पर इस टीम की जमकर फजीहत की जा रही.
इस बीच काफी संख्या में क्रिकेट फैंस ऐसे हैं, जिनका कहना है कि एमएस धोनी को 2023 में जीत के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था. वह बेकार में ही अब तक आईपीएल में टिके हुए हैं और अपने साथ-साथ टीम की भी फजीहत करवा रहे. इस सीजन के बुरे प्रदर्शन के बाद तो उन्हें गंभीरता पूर्वक इस बारे में सोचना चाहिए और युवाओं को अब टीम को संभालने देना चाहिए.
इस बीच जब सुरेश रैना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह कर दिया है कि एमएस धोनी अगले साल भी कहीं नहीं जा रहे. 2026 तक वह आईपीएल खेलेंगे, यही सीजन उनका अंतिम सीजन होगा इस बात की पूरी संभावना है. सुरेश रैना के इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दी हैं. इनमें कुछ फैंस ऐसे हैं जो इस बात से बेहद खुश हैं कि धोनी एक और सीजन आईपीएल खेलते दिखेंगे, जबकि कई फैंस ऐसे भी हैं जो इस बात से बिल्कुल नाखुश हैं.
उनका मानना है कि अब अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स का हाल वैसा ही रहने वाला है जैसा इस सीजन देखने को मिला है. धोनी की वजह से फिर टीम कमजोर दिखेगी और दयनीय प्रदर्शन करेगी, इस बार की ही तरह टीम जीते हुए मैच भी गंवा देगी. बताते चलें कि आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई की टीम लगातार 2 सीजन प्लेऑफ्स में जाने में नाकामयाब रही हो. यही नहीं चेपॉक नामक किला भी इस सीजन बुरी तरह से भेद दिया गया है और DC, RCB, SRH जैसी टीमों ने यहां आकर चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी है.