Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
31-May-2025 01:40 PM
By First Bihar
IPL 2025: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने IPL 2025 के फाइनल से पहले एक सनसनीखेज भविष्यवाणी कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "Can you believe it?!?!?! RCB have won the IPL!" (क्या आप यकीन करोगे? आरसीबी ने आईपीएल जीत लिया है)
'स्टेन गन' की यह पोस्ट तब आई जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 29 मई 2025 को क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में RCB ने 102 रनों का लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया, जो कि अब IPL प्लेऑफ इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। स्टेन की इस भविष्यवाणी ने RCB फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है, जो 2008 से अपनी टीम के पहले खिताब का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, स्टेन की पिछली भविष्यवाणियों के गलत होने के रिकॉर्ड ने कुछ फैंस को चिंता में जरूर डाल दिया है।
इस सीजन RCB के प्रदर्शन की बात करें तो IPL 2025 में RCB ने जबरदस्त वापसी की है। लीग स्टेज में 14 मैचों में 9 जीत के साथ टीम ने उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया और 9 साल बाद टॉप-2 में जगह बनाई। क्वालिफायर-1 में PBKS के खिलाफ RCB की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों देखते ही बनी।
आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल जाएगा, जहाँ RCB का मुकाबला क्वालिफायर-2 के विजेता (पंजाब/मुंबई) से होगा। अब देखना यह है कि डेल स्टेन साहब की बात कितनी सत्य होती है। हालांकि, इस बात में भी कोई शक नहीं कि 2025 में RCB ट्रॉफी की हकदार है, इतने लंबे सूखे के बाद ये एक ट्रॉफी तो जरूर डिजर्व करते हैं।
बता दें कि, स्टेन की इस भविष्यवाणी का लाखों फैंस ने समर्थन किया जबकि उससे ज्यादा की संख्या में लोगों ने मजाक भी उड़ाया। किसी ने कहा कि 'इतना आत्मविश्वास ठीक नहीं' तो किसी ने RCB का पुराना रिकॉर्ड याद दिलाया। अब देखना यह है कि 3 जून को होता क्या है। इतिहास बनेगा या नहीं, उसी दिन तय होगा।