ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / sports / IPL 2025 Controversy: बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में ले बुरी फंसी DC, अपने...

IPL 2025 Controversy: बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में ले बुरी फंसी DC, अपने लोगों के विरोध के बाद पड़ोसी देश ने भी दिया झटका

IPL 2025 Controversy: दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2025 के लिए साइन किया था, लेकिन BCB ने NOC नहीं दी। अपने लोगों ने आलोचना की वो अलग।

15-May-2025 02:31 PM

By First Bihar

IPL 2025 Controversy: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने IPL 2025 के बाकी मैचों के लिए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जेक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह साइन किया और सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। यह फैसला भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण IPL के सस्पेंड होने के बाद लिया गया, जब मैकगर्क समेत कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए हैं।


हालांकि, इस साइनिंग के तुरंत बाद विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर को नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दिया। BCB के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने साफ किया कि मुस्तफिजुर को राष्ट्रीय टीम के साथ यूएई और पाकिस्तान दौरे पर जाना है, और उन्हें या IPL अधिकारियों से इस बात की कोई सूचना नहीं मिली है।


बताते चलें कि 14 मई 2025 को दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्तफिजुर को 6 करोड़ रुपये में साइन करने की घोषणा की। लेकिन उसी दिन, मुस्तफिजुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह बांग्लादेश टीम के साथ यूएई जा रहे हैं, जहां 17 और 19 मई को दो T20I मैच खेले जाने हैं।


इसके बाद बांग्लादेश 25 मई से 3 जून तक पाकिस्तान में पांच T20I मैच खेलेगा। यह शेड्यूल IPL के बाकी बचे मैचों और संभावित प्लेऑफ के साथ टकरा रहा है। BCB के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने ESPNcricinfo को बताया, "मुस्तफिजुर को शेड्यूल के अनुसार यूएई जाना है। हमें IPL अधिकारियों या मुस्तफिजुर से कोई आधिकारिक संवाद नहीं मिला।" BCB ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय प्रतिबद्धता प्राथमिकता है, और भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और BCCI के साथ विवाद से बचना चाहते हैं।


उससे पहले मुस्तफिजुर की साइनिंग की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर #BoycottDelhiCapitals ट्रेंड करने लगा। लोगों का कहना था कि "ऐसे समय में जब भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है, दिल्ली का बांग्लादेशी खिलाड़ी को साइन करना गलत है।" हालांकि, BCB ने साफ किया कि यह NOC का मसला है, न कि कोई राजनीतिक स्टैंड।