सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
02-Feb-2025 03:32 PM
By First Bihar
Women U19 T20 WC : इंडियन अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों ने फाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीकी टीम 82 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही इंडियन टीम को यह दूसरी दफे यह बड़ी जीत है।
दरअसल, टॉस जीतकर पहले साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी थी, लेकिन ये फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। मैच में निर्धारित 20 ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने 82 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने 11.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीता। निकी की अगुआई वाली टीम इंडिया ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया।
मालूम हो कि भारतीय महिला टीम ने ICC Women's U19 T20 World Cup 2025 में वेस्टइंडीज को (9 विकेट), मलेशिया (10 विकेट), श्रीलंका (60) रन, बांग्लादेश (8 विकेट), स्कॉटलैंड (150 रन) और इंग्लैंड (सेमीफाइनल में 9 विकेट) पर आसान जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने फाइनल में एंट्री की थी। फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा।
बता दें कि, आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और पहले ही संस्करण में टीम इंडिया ने ये खिताब जीता था। उस वक्त भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा थी और भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा था। अब दो साल बाद 2025 अंडर-19 टी20 विश्व कप में निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार विश्व चैंपियन बन गई है।