ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / IND vs PAK: मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए क्यों...

IND vs PAK: मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए क्यों लौट आए सूर्या और शिवम? कप्तान ने खुद किया खुलासा..

IND vs PAK: मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानियों संग हैंडशेक न करने पर किया खुलासा। विपक्षी टीम के कोच ने भी जताई आपत्ति, दोनों टीमों के बीच तनाव चरम पर..

15-Sep-2025 07:59 AM

By First Bihar

IND vs PAK: एशिया कप 2025 का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटा दी। 128 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन (37 गेंद) बनाए, और शिवम दुबे के साथ मिलकर मैच को आसानी से खत्म किया। लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा इसकी रही कि मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। न सिर्फ पोस्ट-मैच, बल्कि टॉस के दौरान भी सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हैंडशेक से परहेज किया। पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने इस फैसले के पीछे की वजह खोली है।


सूर्यकुमार ने साफ कहा, "हम यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आए थे और हमने सही जवाब दिया। हमारी सरकार और बीसीसीआई की राय एक है। कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं।" उन्होंने बताया कि यह कदम सोच-समझकर उठाया गया था, और टीम ने पहले ही तय कर लिया था कि बाहरी शोर से दूरी रखेंगे। विजयी छक्का लगाने के बाद सूर्यकुमार ने सिर्फ शिवम दुबे से हाथ मिलाया और सीधे मैदान से बाहर चले गए, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी इंतजार करते रह गए। प्रेजेंटेशन में उन्होंने जीत को ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को समर्पित किया और कहा, "हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। ये जवान हमें प्रेरित करते रहेंगे, और हम उन्हें मुस्कुराने का मौका देंगे।"


दूसरी तरफ, पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, "हम हाथ मिलाने को तैयार थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी मैदान छोड़कर चले गए। यह हमारे लिए निराशाजनक था।" हेसन का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां फैंस ने इसे 'साइलेंट बॉयकॉट' करार दिया। बीसीसीआई के एक सोर्स ने स्पष्ट किया कि यह स्नब सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं था – सूर्यकुमार ने यूएई के खिलाफ पहले मैच के टॉस पर भी कप्तान मुहम्मद वसीम से हाथ नहीं मिलाया। यह एशिया कप के प्रोटोकॉल का हिस्सा था, लेकिन पाकिस्तान के साथ संदर्भ अलग था।