Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
15-Feb-2025 03:57 PM
By First Bihar
ICC ODI Team Rankings: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। इससे पहले आईसीसी ने टीम वनडे रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें पाकिस्तान की स्थिति में बदलाव देखने को मिला है। इसके बाद हर तरफ यह चर्चा हो रही है कि आखिर इस नंबर के साथ पाकिस्तान इंडिया को कैसे परास्त करेगा।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले कई टीमें वनडे सीरीज खेल रही हैं। हाल ही में पाकिस्तान में ट्राई नेशन सीरीज खत्म हुई, जो पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई। इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इसके बाद अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले आईसीसी ने टीम वनडे रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। वहीं भारत का वर्चस्व बरकरार है।
दरअसल, आईसीसी की ओर से जारी ताजा वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम एक पायदान नीचे खिसक गई है। 13 फरवरी तक पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर थी, लेकिन उसे ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा। पाकिस्तान की रेटिंग 107 हो गई है और अब वह तीसरे पायदान पर आ गई है।
दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। ऐसे में उनकी रेटिंग 100 से बढ़कर 105 हो गई है, और टीम चौथे नंबर पर बनी हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से 0-2 से हारने के बावजूद फायदा हुआ। पाकिस्तान के नीचे खिसकने से ऑस्ट्रेलिया को सीधा फायदा मिला, और अब वह 110 रेटिंग के साथ दूसरे पोजीशन पर पहुंच गया है।
इधर, वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा जारी है। आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया 119 रेटिंग के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। हाल ही में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की।