ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / Bihar News: बिहार के बाप-बेटी ने कर दिया बड़ा कमाल, पिता ने जीता...

Bihar News: बिहार के बाप-बेटी ने कर दिया बड़ा कमाल, पिता ने जीता गोल्ड मेडल तो बेटी ने ब्रॉन्ज हासिल कर बढ़ाया मान

Bihar News: जमुई के रहने वाले बाप बेटी ने कमाल कर दिया है. पिता ने बेंगलुरु में आयोजित साउथ एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है. वहीं बेटी ने ऑल इंडिया इंटर NIT एथलेटिक्स में कांस्य हासिल कर जिले के साथ साथ राज्य का मान बढ़ा दिया है.

15-Jan-2025 12:59 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar News: बिहार के जमुई के रहने वाले बाप-बेटी वे खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बेंगलुरु में आयोजित साउथ एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पिता ने गोल्ड जीता है जबकि बेटी ने ऑल इंडिया इंटर एनआईटी एथलेटिक्स में कांस्य हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।


दरअसल, जमुई के नक्सल प्रभावित बरहट प्रखंड के कटौना पंचायत के रहने वाले भोला सिंह ने बेंगलुरु में आयोजित प्रथम साउथ एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 50 वर्षीय आयु में गोला फेक कर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत लिया है। भोला शंकर सिंह इसके पहले भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीत चुके हैं। भोला शंकर सिंह वर्तमान में सीआईएसफ में गोवा एयरपोर्ट पर तैनात है। वही भोला सिंह का भतीजा कटौना निवासी छोटू सिंह ने बताया कि उनके चाचा इसके पहले भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीत चुके हैं।


वहीं बेंगलुरु में यह प्रतियोगिता 10 से 12 जनवरी तक प्रथम साउथ एशिया मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 50 वर्ष के आयु वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया है।  भोला सिंह को गोल्ड मेडल मिलने के बाद जिले में खुशी की लहर है और जिले वासियों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी है।


उधर, भोला शंकर सिंह की बेटी ने भी कमाल कर दिया है। भोला शंकर सिंह की बेटी एकता सिंह NIT दुर्गापुर में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसने ऑल इंडिया इंटर NIT एथलेटिक्स में कांस्य पदक प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता NIT सूरतकल, कर्नाटक में 10 से 12 जनवरी को आयोजित हुई थी। एकता ने आठ मीटर दूरी तक गोला फेंक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाप बेटी की इस उपलब्धि की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।