Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
09-Jan-2025 02:20 PM
By Tahsin Ali
Bihar News: पूर्णिया के स्टेशन क्लब एवं डीएसए ग्रांउड का लॉन टेनिस कोर्ट पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। टेनिस खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने ई होम्स पनोरमा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लॉन टेनिस कोर्ट के साथ कुश्ती, कबड्डी, खो खो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तैराकों के लिए स्विमिंग कोर्ट एवं चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कर रहे हैं।
पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द विभिन्न खेलों का कोर्ट बना कर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए, जिला स्कूल एकलव्य सेंटर, जिला स्कूल स्टेडियम, डी एस ए ग्रांउड, राज्यकीय गर्ल्स हाई स्कूल एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम और बैडमिंटन हेतु महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम है। लेकिन स्विमिंग एवं लांग टेनिस कोर्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बहुत जल्द खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका मिल सके।
ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन सह बिहार अंडर 16 पूर्व चयन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा की जितनी भी तारीफ की जाए वह काम है। पूर्णिया स्पोर्ट्स को आगे बढ़ने में अहम् भूमिका निभा रहे हैं। हम सबों का सौभाग्य है कि पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा विभिन्न खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं।
कोसी, सीमांचल एवं मिथिलांचल के साथ-साथ पूरे बिहार के खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी पहल है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा सकेगा। पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने कहा कि जिस प्रोजेक्ट पर जितनी जगह उपलब्ध होगी मेरा प्रयास होगा की कम से कम वहां एक या दो खेलों का राष्ट्रीय स्तर का कोर्ट बना दिया जाए ताकि खिलाड़ियों को और अधिक खेलने का अवसर मिल सके।