Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
21-Mar-2025 06:37 PM
By First Bihar
Commonwealth Games 2030: भारत कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 की मेजबानी के लिए तैयार है और कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 का होस्टिंग कर सकता है। सुचना के अनुसार, यह गेम्स का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा। इसके लिए भारत ने बोली लगाया है और अपना नाम दर्ज किया है। केंद्रीय खेल मंत्रालय के रिपोर्ट से अनुसार, होस्टिंग के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट समिट करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। इसके हवाले इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने कुछ दिन पहले ही आवेदन कर दिया है। जिसमें भारत को चयनित करने की योजना बनाई गयी है।
वहीं खेल मंत्रालयला ने बताया है कि भारत ने अहमदाबाद शहर में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आवेदन दिया है। इस कदम को भारतीय ओलंपिक सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दें कि भारत ने आखिरी बार 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी, जिसमें भारत ने एक नया इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड 101 मेडल हासिल किए थे। खेल मंत्रालय ने अहमदाबाद को खेल महाकुंभ के आयोजन स्थल के रूप में अंतिम रूप दिया है।
बताया जा रहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 के आयोजन से भारत को 2036 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की ओर कदम बढ़ा रहा है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की इच्छा जाहिर की है। ऐसा भी मनाना है कि अगर भारत 2030 कॉमनवेल्थ की मेजबानी हासिल कर लेता है तो वह दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर लेगा।
अब राष्ट्रमंडल खेल इसके लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करेगा और कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) महासभा देश की होस्टिंग नियुक्ति को अंतिम रूप देने वाली है। हाल ही में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बोली लगाने की अपनी योजना के बारे में बताया था। कॉमनवेल्थ गेम्स का 23वां सीजन 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक ग्लासगो में आयोजित किया जाएगा।