सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
26-Jan-2025 03:00 PM
By First Bihar
Ranji trophy : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, रोहित पूरी तरह से फ्लॉप रहे। लेकिन उनकी चर्चा पूरे मैच के दौरान होती रही।सबसे बड़ी बात यह है की इस दौरान रोहित की सुरक्षा में सेंधमारी भी हो गई।
दरअसल, यह मामला आज यानी तीसरे दिन रविवार का है। रोहित शर्मा उस समय फील्डिंग कर रहे थे और तभी उनकी सुरक्षा में चूक गई। हालांकि, रोहित को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस मामले ने सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंबई की टीम फील्डिंग कर रही थी। ओवर खत्म होने के बाद रोहित बाउंड्री पर फील्डिंग करने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि मुंबई की टीम फील्डिंग कर रही थी। ओवर खत्म होने के बाद रोहित बाउंड्री पर फील्डिंग करने जा रहे थे। तभी सामने से एक शख्स आया और रोहित के पास पहुंच गया। इस आदमी के पास कुछ था नहीं बस ये रोहित का फैन था और अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलना चाहता था। जैसे ही इस फैन को रोहित की तरफ जाते हुए देखा गया वैसे ही मैदान पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड न दौड़ लगा दी और उसे पकड़ लिया। हालांकि, ये फैन रोहित के करीब पहुंच चुका था।
इधर, बाद में सिक्योरिटी गार्ड इस फैन को बाहर ले गए, लेकिन इससे घरेलू क्रिकेट के दौरान देश के दिग्गज खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये मैच बीकेसी में शरद पवार क्रिकेट अकादमी में खेला जा रहा था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि जम्मू-कश्मीर की टीम मुंबई जैसी मजबूत टीम को हरा देगी।