Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
29-Apr-2025 01:54 PM
By RAMESH SHANKAR
Vaibhav Suryavanshi: सोमवार को आईपीएल में रॉयल राजस्थान टीम की तरफ से खेलते हुए बैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक लगाकर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। अबतक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने ऐसा रिकार्ड नहीं बनाया था। वैभव के इस करामात के बाद उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।
दरअसल, जिस वैभव सूर्यवंशी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, वह बिहार के एक छोटे जिले समस्तीपुर के ताजपुर का रहने वाला है। शतक बनते ही पूरे समस्तीपुर में जश्न का माहौल है है। वैभव ताजपुर के रहने वाले हैं जो समस्तीपुर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है। फिलहाल वो राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेल रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी के पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी है। संजीव सूर्यवंशी अपने गांव ताजपुर में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि पहले वो क्रिकेटर रहे हैं और अब खेती-किसानी करते हैं। पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि खुद तो वह क्रिकेट में सफल नहीं हो सके लेकिन अपने बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच डाली।
कोरोना काल में घर के बगल में ही नेट प्रैक्टिस के लिए भी जगह बना डाला और खुद क्रिकेट की बारीकियों को समझाते हुए प्रोत्साहित करते रहे। वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को ताजपुर में हुआ था। वैभव की उम्र 14 साल बताई जाती है।
महज 9 साल की उम्र में समस्तीपुर क्रिकेट अकादमी में एडमिशन लिया था। समस्तीपुर के पटेल मैदान ग्राउंड से ही ये यहां तक पहुंचे हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। ये स्कूल समस्तीपुर के ताजपुर में स्थित है। जानकारी के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी आठवीं क्लास का छात्र है।