Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
04-Jan-2025 07:11 PM
By Tahsin Ali
Bihar News: बिहार महिला हैंडबॉल टीम की घोषणा शुक्रवार को विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा, पूर्णिया में एक पखवाड़े चले आवासीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर की गई। यह टीम 5 से 9 जनवरी 2025 तक स्वर्गीय रमेशचंद्र मिश्रा की स्मृति में आयोजित 53वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता का आयोजन विद्या विहार आवासीय स्कूल परिसर में किया जाएगा।
आयोजन सचिव और विद्यालय के सचिव इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा ने चयनित टीम को खेल पोशाक (जर्सी और किट) प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। टीम में 18 खिलाड़ी, एक टीम मैनेजर और दो प्रशिक्षकों को शामिल किया गया है।
टीम संरचना:
टीम मैनेजर: आलोक कुमार (जहानाबाद जिला सचिव)
प्रशिक्षक:
1. संजीव कुमार (पटना)
2. अभिषेक कुमार सिंह (सारण)
चयनित खिलाड़ी:
1. राधा कुमारी (सीवान)
2. मनीषा कुमारी (सीवान)
3. अनिशा कुमारी (पटना)
4. तनु कुमारी गुरूंग (पटना)
5. मानसी कुमारी (पटना)
6. सोनी कुमारी (पटना)
7. अनन्या कुमारी (पटना)
8. निधि कुमारी (सारण)
9. तृप्ति कुमारी (सारण)
10. पुष्पा कुमारी (सारण)
11. कल्पना कुमारी (बेगूसराय)
12. सुषमा कुमारी (बेगूसराय)
13. प्रिया कुमारी (बेगूसराय)
14. रीना कुमारी (पूर्णिया)
15. खुशी कुमारी (पूर्णिया)
16. रौशनी कुमारी (एसओएस बेगूसराय)
17. छोटी कुमारी (शेखपुरा)
18. ममता कुमारी (मधेपुरा)
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आर. के. पॉल, प्राचार्य निखिल रंजन, पीआरओ इंजीनियर राहुल शांडिल्य, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, उप-प्राचार्य रीता मिश्रा, एचओडी फिजिकल एजुकेशन अमित लकड़ा, पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष अविनाश कुमार, मो. इमरान, चंदन कुमार, राजा, प्रीति पांडेय, विवेक राय, शरद चंद्र पांडेय, अक्षय कुमार, सुप्रिया मिश्रा, अनामिका रजक, और विजय लक्ष्मी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने टीम को शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



