ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / Bank Strike: बैंक यूनियंस की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित, बैठक के बाद लिया...

Bank Strike: बैंक यूनियंस की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित, बैठक के बाद लिया फैसला

23-Mar-2025 06:37 PM

By First Bihar

Bank Strike: बिहार समेत पूरे देश में बैंकिंग सेवाओं का दो दिवसीय प्रस्तावित बैंक हड़ताल होने वाला था। जिसे लेकर अब पूरे देश में बैंकिंग सेवाओं को प्रभावित करने वाली 24 और 25 मार्च की प्रस्तावित बैंक हड़ताल को स्थगित हो गया है। दरअसल, बैंक कर्मचारियों की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) और भारतीय बैंक संघ (IBA) के बीच मुंबई में मुख्य श्रम आयुक्त (CLC) की मौजूदगी में हुई बैठक की है और हड़ताल को बंद करने का निर्णय लिया गया है।


सकारात्मक वार्ता के बाद हड़ताल टली

बिहार के बैंकिंग यूनियन नेताओं के अनुसार, हड़ताल स्थगित होने के बाद अब राज्यभर में सभी बैंक अपनी सामान्य प्रक्रिया के तहत कार्य करेंगे। पहले यह आशंका था कि बैंकिंग ट्रांजैक्शनों पर असर पड़ेगा, लेकिन अब ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।


बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगों पर मिली सहमति

UFBU बिहार के संयोजक राजू कुमार सिंह और AIBOC के सचिव अमरेश विक्रमादित्य ने बताया कि बैठक में पांच दिवसीय बैंकिंग कार्यदिवस लागू करने की मांग पर सकारात्मक संकेत मिले हैं। इसके अलावा, नयी भर्तियों, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PLI) और अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।


ग्राहकों और व्यापारियों को राहत

बैंकिंग यूनियन के अनुसार, सरकार और IBA द्वारा वार्ता जारी रखने का भरोसा मिलने के बाद हड़ताल स्थगित की गई है। अगले एक-दो महीनों में फिर से बैठक होगी, जिसमें बैंक कर्मचारियों की मांगों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हड़ताल टलने से बिहार समेत देशभर के बैंक ग्राहकों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को बड़ी राहत मिलेगी।