ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / sports / Asia Cup 2025: राजगीर करेगा इस बार पुरुष Asia Cup 2025 टूर्नामेंट की...

Asia Cup 2025: राजगीर करेगा इस बार पुरुष Asia Cup 2025 टूर्नामेंट की मेजबानी, हॉकी इंडिया और BSSA के बीच MoU साइन

Asia Cup 2025: बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर इस बार पुरुष एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा। ये टूर्नामेंट 29 अगस्त से 9 सितंबर तक हाल ही में विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा।

01-Apr-2025 07:38 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Asia Cup 2025: बिहार के लिए गुड न्यूज है। बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। सोमवार को हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा। 


यह राजगीर में आयोजित होने वाला दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल होगा। इससे पहले नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था जिसमें भारतीय महिला टीम विजेता बनी थी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में आठ टीमें भाग लेंगी। प्रमुख टीमें इस प्रकार हैं-भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, अन्य दो टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट एएचएफ कप के माध्यम से अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी।


बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र ने कहा कि राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है। हम टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह आयोजन न केवल बिहार की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएगा बल्कि क्षेत्र में हॉकी के नए खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा।