BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
09-Sep-2025 02:47 PM
By First Bihar
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज आज, 9 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा। यह मुकाबला अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेला जाएगा। इस बार कुल 8 टीमें एशिया कप में हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में गत विजेता श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें शामिल हैं।
टीम इंडिया अपना अभियान 10 सितंबर से शुरू करेगी, जबकि टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान होने वाला है। यह मुकाबला रविवार, 14 सितंबर को खेला जाएगा। फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है जो सभी टीमों के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने एशिया कप 2025 की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पिछली बार, जब श्रीलंका ने 2022 में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप जीता था, तो उन्हें लगभग 1.6 करोड़ की इनामी राशि मिली थी। वहीं, पाकिस्तान को उपविजेता बनने पर 79.66 लाख की राशि मिली थी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को लगभग 53 लाख और 39 लाख मिले थे।
वहीं इस बार की बात करें तो 2026 के आगामी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद ने पुरस्कार राशि में भारी इजाफा किया है। 2025 के एशिया कप विजेता को 2.6 करोड़ (लगभग 300,000 अमेरिकी डॉलर) की इनामी राशि दी जाएगी, जो 2022 की तुलना में 1 करोड़ अधिक है। उपविजेता टीम को 1.3 करोड़ की राशि मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा, टूर्नामेंट के अंत में "प्लेयर ऑफ द सीरीज" को भी सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए 12.5 लाख की इनामी राशि निर्धारित की गई है। यह कदम न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगा, बल्कि प्रतिस्पर्धा को और रोमांचक बनाएगा।