ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / AISA CUP 2025 : एशिया कप में बदल गए भारत-पाक मैच का टाइमिंग,...

AISA CUP 2025 : एशिया कप में बदल गए भारत-पाक मैच का टाइमिंग, अब इतने बजे होगा टॉस

AISA CUP 2025 : एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला खेला जाना है। यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला 14 सितंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

30-Aug-2025 03:53 PM

By First Bihar

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत 9 सितंबर को होने जा रही है। इस सीरीज का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। इसके साथ ही सबसे अहम बात है वह यह है कि एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला खेला जाना है। यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला 14 सितंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। अब इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर क्या अपडेट है ?


जानकारी के अनुसार,एशिया कप के लिए मैचों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। अब एशिया कप के 19 में से 18 मुकाबले आधा घंटा देरी से शुरू होंगे। पहले ये मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे (स्थानीय समयानुसार 6 बजे) से शुरु होने थे। लेकिन अब ये 18 मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार 18.30 बजे) से खेले जाएंगे। 


बताया जा रहा है कि, यह बदलाव सितंबर की तपती गर्मी से बचने के लिए किया गया है क्योंकि खाड़ी देशों में इस माह में तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है। ऐसे में क्रिकेट बोर्ड्स ने इसको लेकर अनुरोध किया था उसके बाद ब्रॉडकास्टर्स ने मैचों की टाइमिंग बदलने की मंजूरी दे दी। हालांकि यूएई और ओमान के बीच 15 सितंबर को अबू धाबी होने वाले मुकाबले की टाइमिंग में बदलाव नहीं हुआ है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा। 


आपको बताते चलें कि, एशिया कप 2025 के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में खेले जाने हैं। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को रखा गया है। जबकि ग्रुप-बी में हॉन्ग कॉन्ग, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हैं. एशिया कप के मुकाबले इस बार टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।