ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / religion / Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के कारण महावीर मंदिर में संध्या आरती का...

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के कारण महावीर मंदिर में संध्या आरती का समय बदला, इतने बजे बंद हो जाएगा गर्भगृह का पट

Chandra Grahan 2025: पटना महावीर मंदिर में चंद्रग्रहण के कारण संध्या आरती का समय बदला गया है। मंदिर आज शाम 7 बजे बंद होगा।

07-Sep-2025 04:51 PM

By FIRST BIHAR

Chandra Grahan 2025: पटना स्थित महावीर मंदिर में आज संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है। सामान्यतः संध्या आरती शाम 7:30 बजे होती है, लेकिन आज यह आरती शाम 6:30 बजे ही संपन्न की जाएगी। यह परिवर्तन चंद्रग्रहण और उसके सूतक काल को ध्यान में रखते हुए किया गया है।


चंद्रग्रहण के सूतक के कारण मंदिर का पट शाम 7:00 बजे बंद कर दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे 7:00 बजे से पहले ही दर्शन कर लें। हालांकि, कल से मंदिर की आरती पूर्व निर्धारित समय पर ही होगी।


आज का खग्रास चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे से प्रारंभ होकर देर रात 1:27 बजे तक रहेगा। ग्रहण के दौरान मूर्ति पूजा और मूर्तियों को स्पर्श करना वर्जित होता है। इसके अतिरिक्त, इस काल में भोजन पकाना या खाना, नए कार्यों की शुरुआत करना, तथा तुलसी के पौधे को छूना वर्जनीय होता है।


गर्भवती महिलाओं को इस अवधि में चाकू या छुरी का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर हो सकता है। चंद्रग्रहण को नग्न आंखों से देखने से भी बचना चाहिए। ग्रहण काल से पहले भोज्य और पेय पदार्थों में कुश रखने की परंपरा है, जिससे ग्रहण की नकारात्मक किरणों का प्रभाव नहीं पड़ता।


महावीर मंदिर प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक खुला रहता है। मंदिर खुलते ही सुबह 5:00 बजे मंगला आरती होती है, और फिर दिन में 11:00 बजे भोग आरती होती है। सामान्यतः संध्या आरती शाम 7:30 बजे की जाती है लेकिन आज चंद्र ग्रहण के कारण संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है।