ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

Bihar Politics: बिहार की JDU सांसद और विधायक से रंगदारी की मांग, नहीं देने पर हत्या की धमकी; सरकार को अपराधियों की सीधी चुनौती!

सीवान में जदयू सांसद विजय लक्ष्मी देवी और विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल को फोन पर 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग और हत्या की धमकी मिली। दोनों ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

08-Dec-2025 07:11 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics:  सीवान से जेडीयू सांसद विजय लक्ष्मी देवी और बड़हरिया के जेडीयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल से फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर दोनों जनप्रतिनिधियों को हत्या की धमकी दी गई।


इस संबंध में सांसद के प्रतिनिधि और विधायक ने संबंधित थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉल करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह मामला असामाजिक तत्वों की हरकत माना जा रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद एनडीए सरकार लगातार दावा कर रही है कि बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इस बार गृह विभाग का जिम्मा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास है। गृहमंत्री लगातार पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस बीच सत्ताधारी दल के दो नेताओं को धमकी मिलना सरकार को सीधी चुनौती माना जा रहा है।