Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
19-Oct-2021 01:49 PM
PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नीतीश सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के भाई जेडीयू में शामिल हो गए हैं. पार्टी द्वारा आयोजित मिलन समारोह में मंत्री के भाई ने सदस्यता ग्रहण की.
बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के छोटे भाई रोहित चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया है. जेडीयू के पार्टी ऑफिस स्थित कर्पूरी ठाकुर सभागार में आज एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें वे जेडीयू में हुए.
आपको बता दें कि रोहित चौधरी इससे पहले समता पार्टी के नेता थे. समता पार्टी छोड़कर उन्होंने जेडीयू में शामिल होने का फैसला किया. रोहित चौधरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने JDU में शामिल कराया. इस मौके पर विजय चौधरी, उपेन्द्र कुशवाहा भी मौजूद थे.
जेडीयू में शामिल होने के बाद रोहित चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रति आस्था को मन में रखकर मैं जदयू शामिल हुआ हूं. JDU से मेरा पुराना नाता रहा है और मैं समता पार्टी का भी सदस्य रहा हूं.