ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / राज्य में ऑनलाइन जमीन दखल कब्जा का सर्टिफिकेट मिलेगा, कर्मचारियों की मनमानी से...

राज्य में ऑनलाइन जमीन दखल कब्जा का सर्टिफिकेट मिलेगा, कर्मचारियों की मनमानी से मिलेगी राहत

28-Aug-2020 07:16 AM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन दाखिल खारिज सेवा की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े इस सेवा की शुरुआत की है जिसके बाद अब लोग अंचल कार्यालय से ही ऑनलाइन जमीन का दखल कब्जा प्रमाण पत्र ले पाएंगे। दखल कब्जा प्रमाण पत्र लेने के लिए अब हल्का कर्मचारी या सीआई की रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं होगी। 


इस सेवा की शुरुआत के बाद एलपीसी लेने की व्यवस्था में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लग जाएगी। कर्मचारियों की मनमानी खत्म हो जाएगी और साथ ही साथ लोगों को अब निचले स्तर के कर्मियों के आगे पीछे चक्कर नहीं लगाना होगा। आपको बता दें कि दो पक्षों के बीच जमीन विवाद के मामले में एलपीसी की भूमिका अहम मानी जाती है अब तक एलपीसी को लेकर यह माना जाता रहा है कि आर्थिक तौर पर मजबूत लोग पैसे का इस्तेमाल कर इसे अपने पक्ष में बनवा लेते हैं लेकिन अब यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इस प्रक्रिया में गड़बड़ी, लेनदेन और पक्षपात की शिकायतें आम बात थी लेकिन नई व्यवस्था के बाद अब सीधे अंचलाधिकारी इस मामले में निर्णय कर पाएंगे। 


सरकार के इस कदम के बाद अब एलपीसी लेने की कार्यवाही में पारदर्शिता आएगी। साथ ही साथ डिजिटाइज्ड जमाबंदी के आधार पर ही एलपीसी जारी किया जाएगा। संयुक्त जमाबंदी की स्थिति में सभी जमाबंदी का नाम अंकित करने के बाद ही एलपीसी जारी किया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद कई तरह की विसंगतियां दूर हो जाएंगी।