ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

जमुई में HDFC बैंक कर्मी के घर 12 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में HDFC बैंक कर्मी दिवाकर सिंह के घर चोरों ने खिड़की तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती कपड़े चोरी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग दहशत में हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

bihar
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के चौहान टोला निवासी एचडीएफसी बैंक कर्मी दिवाकर सिंह के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर की पिछली खिड़की तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती कपड़े चुरा लिए। चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह उस समय हुई, जब परिवार के सदस्य नींद से जागे।


सुबह उठने पर देखा गया कि घर की पिछली खिड़की टूटी हुई थी तथा अलमारी और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से करीब 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और 2 लाख 30 हजार रुपये नगद सहित कुल लगभग 12 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया है।


पीड़ित परिवार की सदस्य गीता देवी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु करीब 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में मेहनत से जमा किए गए 2 लाख रुपये भी घर में रखे थे, जिसे चोरों ने चोरी कर लिया। इसके अलावा कई कीमती साड़ियां और कपड़े भी चोर अपने साथ ले गए।


एचडीएफसी बैंक कर्मी दिवाकर सिंह के बड़े भाई दिलीप कुमार सिंह ने चोरी गए सामान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चोर चार भर सोने का नेकलेस, दो भर की कान की बाली, तीन भर की चांदी की चेन, दो भर की चांदी की मछली, तीन सोने की अंगूठी, छह भर की चांदी की पायल और छह भर के सोने के झुमके चुरा ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2024 में उनकी बेटी की शादी हुई थी, और शादी के लिए खरीदे गए सभी जेवरात भी चोरी हो गए हैं।


घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस एवं डॉग स्क्वायड की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

जमुई में HDFC बैंक कर्मी के घर 12 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर जेवरात और नकदी ले उड़े चोरजमुई में HDFC बैंक कर्मी के घर 12 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर जेवरात और नकदी ले उड़े चोरजमुई में HDFC बैंक कर्मी के घर 12 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें