ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / 'युवा विरोधी हैं मोदी सरकार ...', बोले मुकेश सहनी .... युवाओं को कर...

'युवा विरोधी हैं मोदी सरकार ...', बोले मुकेश सहनी .... युवाओं को कर रहे नौकरी से रिटायर और 75 की उम्र में खुद लड़ रहे चुनाव

20-Apr-2024 03:49 PM

By First Bihar

BHAGALPUR :  बिहार में पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है। इसके बाद अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसमें पूर्णिया और भागलपुर सीट को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में आज इस लोकसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सहनी ने कहा कि एक तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी युवाओं को रिटायर कर रहे हैं और दूसरी तरफ खुद चुनाव लड़ रहे हैं। इनको भी अब रिटायर हो जाना चाहिए। 


सहनी ने कहा कि मोदी सरकार युवा विरोधी ही नहीं गरीब विरोधी भी है। यह सरकार  युवाओं को नौकरी से रिटायर कर रही है और मोदी खुद 75 साल में फिर से पीएम बनने के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं। सहनी ने  इस चुनाव को खास चुनाव बताते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के संघर्ष के बाद अंग्रेजो को देश से निकाला गया था। इसके बाद बाबा साहब ने हमलोगों को सिर उठाकर जीने के लिए एक संविधान दिया। लेकिन आज इसी संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। आज इसी के खिलाफ हमें संघर्ष करने की जरूरत है। 


सहनी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही लोगों ने हाथ में गंगा जल लेकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया था। आज जरूरी है कि उस संकल्प को पूरा करने के लिए लोग आगे आएं। 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी अपने किये वादों को भूल गए हैं।


सहनी कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया था। लेकिन आज कितने गरीबों के पास अपना घर है। किसानों की एमएसपी बढ़ाने की बात कही थी। लेकिन क्या हुआ? ऐसे में अब वादाखिलाफी करने वाली सरकार को बदल देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की है। 


उधर, सहनी से महागठबन्धन के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील करते हुए दावा किया कि पहले चरण में प्रदेश की चार सीटों पर चुनाव हुए हैं। जिसमें महागठबन्धन के प्रत्याशी जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी के विरोध में हवा चल रही है और अब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।