ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / YouTube की सीईओ सुसान वोज्स्की ने दिया इस्तीफा, भारतीय मूल के नील मोहन...

YouTube की सीईओ सुसान वोज्स्की ने दिया इस्तीफा, भारतीय मूल के नील मोहन संभालेंगे पदभार

17-Feb-2023 02:18 PM

By First Bihar

DESK: YouTube की CEO सुसान वोज्स्की ने इस्तीफा दे दिया है. अब  उनकी जगह भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन लेंगे. इससे पहले वो यूट्यूब में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर थे. साथ ही वह वोज्स्की के साथ सहयोगी के तौर पर काम कर रहे थे. 


बता दे वोज्स्की बीते 9 साल से यूट्यूब के साथ जुड़ी थी. उन्होंने CEO पद से इस्तीफा दे दी है. इस्तीफा देने कि वजह उन्होंने परिवार और अपने स्वास्थ्य को बताया है. उन्होंने ने बताया कि वह अपने परिवार को समय देना चाहती हूं. वह अब अपने पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना चाहती है. 


मालूम हो साल 2022 में YouTube ने विज्ञापन से 29.2 अरब डॉलर की कमाई की जो अपनी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के कुल रेवन्यू का 10 प्रतिशत से अधिक था. जिसको लेकर गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज तथा सर्गेई ब्रिन ने एक बयान में बोला था, वोज्स्की का गूगल को बड़ा बनाने में बेहतरीन योगदान रहा है. उनके बीते 25 सालों में किए गए सभी कामों के लिए बहुत आभारी हैं.


जो नील के बारे में नहीं जानते उन्हें बता दे , नील के कैरियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से हुई थी. यहां उनका वेतन 60,000 डॉलर था. नील गूगल में उस समय सामिल हुए थे जब साल 2008 में उनकी पुरानी कंपनी डबल क्लिक को गूगल ने खरीद लिया था. फिलहाल नील मोहन यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं. नील मोहन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया हुआ है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्सचेंर कंपनी के साथ की थी.