ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का विस्तार आज, जानिए.. सरकार में किन नए चेहरों को...

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का विस्तार आज, जानिए.. सरकार में किन नए चेहरों को मिलेगी जगह

05-Mar-2024 07:49 AM

By First Bihar

DESK: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान और आरएलडी से पुरकाजी के एमएलए अनिल कुमार या आरएलडी विधायक दल के नेता राजपाल बालियान मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। राजभर और दारा ओबीसी तो अनिल कुमार दलित और राजपाल बालियान जाट हैं।


मंगलवार की शाम 5 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। पिछले साल जुलाई में सुभासपा के दोबारा एनडीए में शामिल होने और योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वन मंत्री रहे दारा सिंह चौहान के सपा छोड़ भाजपा में वापसी करने के बाद से ही कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। ओपी राजभर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में राजनीतिक प्रभाव रखने वाली अति पिछड़ी राजभर जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं तो वहीं दारा सिंह चौहान पूर्वांचल के कुछ जिलों में मौजूद लोनिया चौहान बिरादरी से आते हैं।


वहीं हाल ही में एनडीए का घटक बने रालोद को भी योगी कैबिनेट में एक या दो मंत्री पद मिल सकते हैं। रालोद कोटे से विधानसभा में पार्टी के नेता और मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट के विधायक राजपाल सिंह बालियान को कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है। बता दें कि योगी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री हैं। माना जा रहा है कि सरकार के लिए चेहरों के चुनाव में सामाजिक समीकरण भी साधे जाएंगे।