मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
07-Apr-2020 01:07 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : सुपौल में भारत-नेपाल सीमा से सटे भीम नगर और बसंतपुर पंचायत इलाके में एक बार फिर नेपाली जंगली हाथियों ने कई एकड़ में लगी मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया है। नेपाल से आने वाले जंगली हाथी यहां के लोगों को कई दशकों से नुकसान पहुंचा रहे हैं और वन विभाग आज तक इसका कोई हल नहीं निकाल सका है।लोगों का आरोप है कि जानबूझ कर नेपाली सैनिक बार्डर से इन हाथियों को भारत में प्रवेश करने देते हैं। ये हाथी बिना रोक-टोक किसी शराब तस्कर या अपराधी की तरह भारत की सीमा में घुस रहे हैं।
रात का समय हो या अहले सुबह का उन्मुक्त होकर यह जंगली हाथी नेपाल की सीमा से भारत के इन इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं और कई घंटे तक उत्पात मचाने के बाद फिर अपने इलाके में लौट जाते हैं। मंगलवार को भी अहले सुबह नेपाल से करीब 4 जंगली हाथी भीम नगर और बसंतपुर की सीमा में प्रवेश कर वहां कई एकड़ में लगे मक्के की फसल को पूरी तरीके से नष्ट कर दिया ।इस दौरान लोगों के द्वारा हल्ला मचाने और आग जलाने के बाद हाथी नेपाल की सीमा में प्रवेश कर गया।
यह पहली दफा नहीं है इससे पूर्व भी इस इलाके में नेपाली हाथी का उत्पात जारी रहा है कई बार नेपाल के अधिकारी और भारत के अधिकारियों के बीच इस विषय को लेकर वार्ता भी हुई लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकल सका है स्थानीय लोग बताते हैं जान बूझकर नेपाली सैनिक हाथियों को इलाके में प्रवेश करने देते हैं ताकि फसलों को नुकसान पहुंचा सके । दरअसल इंडो नेपाल बॉर्डर पर 'नो मेन्स लैंड' में आज तक बैरेकेटिंग नहीं की जा सकी है जिसका नतीजा है शराब को तस्करी हो,अपराधियों को भागना हो या नेपाली हाथियों का उत्पात इस इलाके में एक जीवन चर्या बन गयी है।