ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस, बिहार के तीन लोगों की मौत,...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस, बिहार के तीन लोगों की मौत, 12 घायल

27-Feb-2023 08:52 AM

By First Bihar

DESK: यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की रात एक बार फिर भीषण हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही एक एक डबल डेकर स्लीपर बस मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति की आगरा के हॉस्पिटल में मौत हो गई. इस हादसे में दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घयल हो गए. सूचना मिलने पर खुद DM और SSP मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल भेजी. पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. 


बताया जा रहा है रविवार रात लगभग 1बजकर 30 मिनट पर डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से होते हुए बिहार जा रही डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जानकारी के अनुसार हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वही 12 लोग घायल बताये जा रहे है. फिलहाल सभी को हॉस्पिटल भेजा गया. यह हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 88 के पास हुआ है. वही घटना की जानकारी होती ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. सभी घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया और मृतकों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया. इस हादसे के वजह वजह मौके पर देर रात लंबा जाम लगा रहा.


हादसे की जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम मांट इंद्रनंदन सिंह और सीओ रविकांत पाराशर पहुंचे गए. सभी घायलों व हताहतों को उपचार के लिए रवाना करवाया. बताया जा रहा है कि बस पलटने से नोएडा से आगरा लाइन पूरी तरह जाम हो गई. क्रेन मंगवाकर बस को साइड में करवाने के प्रयास रात 12 बजे तक जारी थे. मौके पर लोगों की भी भारी भीड़ जुट गई.