NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
08-Sep-2020 04:31 PM
PATNA : कोरोना महामारी के कारण विश्व फिजियोथेरापी दिवस के अवसर पर महावीर मंदिर पटना द्वारा संचालित एवं बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग तथा आर्यभट्टज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान महावीर पारामेडिकल ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इंस्टीच्यूट, एल. सी. टी. घाट, मैनपुरा, पटना-01 में एक वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें Paras H.M.R.I अस्पताल के हड्डी एवं स्पाइन रोग विशेषक तथा स्टेट रिप्रेजेन्टेटिव ऑफ एसोसिएट ऑफ स्पाइन सर्जंस ऑफ इंडिया डॉ. रवि शंकर द्वारा Osteoporosis तथा Prevention of Back Pain पर जागरुकता फैलाई गई.
इस अवसर पर संस्थान के प्रचार्य डॉ० इ० पालवी ने बताया कि इस तरह के आयोजन कराने का मकसद विद्यार्थियों में Osteoporosis के लिए जागरुकता तथा इस बीमारी से होने वाले बैक पैन को कैसे रोका जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई.
इस अवसर पर संस्थान कि फिजियोथेरापी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिल्पी कुमारी ने बताया कि विद्यार्थियों ने न केवल इस आयोजन में हिस्सा लिया बल्कि Question answer session में सम्मिलित होकर अपनी जानकारी में बढ़ोतरी की, जिससे की आनेवाले दिनों में वे अपने रिस्तेदारों एवं आसपास के लोगों में Calcium and Vitamin D3 की कमी से होने वाले Osteoporosis के प्रति जागरुकता फैला सकें.
इस प्रोग्राम की कोऑर्डिनेटर डॉ० भावना झा थी, जिनके द्वारा इस प्रोग्राम को संचालित किया गया. इस आयोजन के लिए तकनीकि सेवा का संचालन संस्थान के ही एक विद्यार्थी अनिकेत कुमार द्वारा किया गया तथा समन्वय स्थापित करने का कार्य राज सिन्हा द्वारा किया गया. प्रोग्राम के अंत में लगभग 50 छात्र-छात्राओं को संस्थान के प्राचार्य डॉ० इ० पालवी द्वारा संस्थान के तरफ से सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया.