ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की करारी हार, अब ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच...

वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की करारी हार, अब ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच होगा फाइनल मुकाबला

16-Nov-2023 10:25 PM

By First Bihar

DESK: 2023 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। भारत की मेजबानी में गुरुवार को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली है। ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।


दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद डेविड मिलर के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 213 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे कंगारूओं ने 7 विकेट गवां कर 47.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सिर्फ 48 गेंदों में 62 रनों की धुआंधार पारी खेली। हेड ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े वहीं वॉर्नर ने भी 18 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की बदौलत 29 रनों की तूफानी पारी खेली।


इन दोनों ने सिर्फ 37 गेंदों में 60 रनों की ओपनिंग साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया के लिए रन चेज आसान कर दिया। अंत में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने टीम को जीत दिलाई। स्टार्क 38 गेंदों में 16 और कमिंस 29 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद लौट गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 8वीं बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कंगारू और टीम इंडिया से बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।