ब्रेकिंग
भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरीमोतिहारी में दलित नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर न्याय मार्च, भीम आर्मी और दलित सेना का प्रदर्शन20 साल पहले चलाई थी गोली, अब आया कोर्ट का फैसला; बिहार में 83 साल के बुजुर्ग को 7 साल की सजाBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली....भ्रष्ट दारोगा को दो साल की सजा... निगरानी कोर्ट ने सुनाया फैसला, विजिलेंस ने 10 हजार रिश्वत लेते किया था गिरफ्तारबिहार सरकार का बड़ा फैसला: 19 जिलों में SC-ST मामलों के लिए Exclusive Special Courts, करप्शन केस को लेकर पटना और मुजफ्फरपुर नए कोर्ट को मंजूरीमोतिहारी में दलित नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर न्याय मार्च, भीम आर्मी और दलित सेना का प्रदर्शन20 साल पहले चलाई थी गोली, अब आया कोर्ट का फैसला; बिहार में 83 साल के बुजुर्ग को 7 साल की सजाBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की होगी बहाली....

हिजाब विवाद: डॉ. नुसरत प्रवीण ने आज भी नहीं की नौकरी ज्वाइन, लास्ट डेट खत्म

हिजाब विवाद में फंसी डॉ. नुसरत प्रवीण ने आयुष डॉक्टर के रूप में आज 31 दिसंबर तक नौकरी ज्वाइन नहीं की। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब ज्वाइनिंग की संभावना कम है।

bihar
आज ही था लास्ट डेट
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वायरल हुआ था। जिसे लेकर खुब विवाद भी हुआ। यह विवाद आज भी शांत होता नहीं दिख रहा है। 


दरअसल नियुक्ति पत्र के वितरण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कथित तौर पर एक आयुष डॉक्टर की नकाब (हिजाब) खींची थी। जिसके बाद विवादों में आईं डॉक्टर नुसरत प्रवीण के नौकरी ज्वाइन करने को लेकर सस्पेंस गहराया हुआ है। उन्होंने अभी तक आयुष डॉक्टर के रूप में नौकरी ज्वाइन नहीं की। 


आज 31 दिसंबर को ज्वाइनिंग की अंतिम तिथि थी। लेकिन आज भी उन्होंने नौकरी ज्वाइन नहीं की। जबकि 63 डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन कर लिया है। अब ज्वाइनिंग का डेट खत्म हो गया है। इस संबंध में पटना के सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि आयुष डॉक्टर नुसरत प्रवीण ने आज भी नौकरी ज्वाइन नहीं किया। 


उन्होंने कहा कि अब ज्वाइनिंग की संभावना बेहद ही कम है। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तिथि बढ़ा दी थी। अब ज्वाइनिंग डेट नहीं बढ़ने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नुसरत प्रवीण स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर अपील करती है कि किसी कारणवश वो ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाई। तब विभाग से विशेष निर्देश मिलने पर उनकी ज्वाइनिंग हो सकती है। इसके लिए उनको विभाग में अपील करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद तिथि बढ़ाई जा सकती है, यह कोई नहीं बात नहीं है। यह सब विभागीय स्तर से होता है। 

हिजाब विवाद: डॉ. नुसरत प्रवीण ने आज भी नहीं की नौकरी ज्वाइन, लास्ट डेट खत्म