पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
14-Mar-2024 02:56 PM
By First Bihar
PATNA : पटना की पुलिस कितनी तत्पर है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। यही वजह है कि जेल में बंद कैदी जब इलाज करवाने बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में पहुंचते हैं तो बड़ी ही आसानी से पुलिस के जवान को चमका देकर यहां से रफूचक्कर हो जाते हैं और पुलिस टीम को भनक तक नहीं लग पाती है और जबतक मामला समझ में आता है तबतक सारा खेल हो गया रहता है।
दरअसल, बेऊर जेल से PMCH में इलाज कराने पहुंचा कैदी अस्पताल से फरार हो गया है। इस खबर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। इस फरार हुए कैदी का नाम अभिषेक उर्फ छोटू बताया जा रहा है, जो दानापुर के तकिया पर का निवासी है। इसे हत्या के मामले में आरोपी मान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
बताया जा रहा है कि, 8 दिसंबर 2022 को जानीपुर थाना क्षेत्र के बाजार में मुन्ना प्रसाद और लवकुश गुप्ता दोनों भाइयों को गोलियों से भून डाला था। इस वारदात में अभिषेक कुमार का भी नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इधर,रात अचानक से अभिषेक उर्फ छोटू की तबीयत अचानक से खराब हो गयी। तेज बुखार और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे इलाज के लिए PMCH लाया गया था, जहां सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मौके से फरार हो गया है।