सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
13-May-2024 08:45 AM
By First Bihar
MUNGER : बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस लोकसभा सीट पर एनडीए की तरफ से जदयू के सिंबल पर राजीव रंजन सिंह उर्तोफ़ ललन सिंह तो दूसरी तरफ महागठबंधन की तरफ से राजद के सिंबल पर अशोक महतो की पत्नी अनीता कुमारी चुनाव मैदान में हैं। यहां की पूरी लड़ाई अगड़ा और पिछड़ा के बीच सिमटा हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब जो खबर निकलकर सामने आ रही है, वह यह कि मुंगेर में राजद के प्रदेश महासचिव को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के नौलक्खा स्थित मतदान केंद्र संख्या- 177,178 पर मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका में राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही लखीसराय विधानसभा के बूथ संख्या- 153 पर वीवी पैट खराब होने के कारण उसे बदला गया। इस बूथ पर मॉक पोल विलंब से होने के कारण मतदान 10 मिनट लेट शुरू हुआ।
जबकि, मुंगेर लोकसभा में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार अपनी पत्नी पुत्र और पुत्री के साथ बूथ संख्या 316 कन्या प्राथमिक विद्यालय महादेव पर अपना वोट डाला। इसके बाद अपनी उंगली दिखाते हुए फोटो भी खिंचवाया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय में अपना वोट डाल दिया है। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात भी की।
वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से दरभंगा, समस्तीपुर, उजियारपुर, बेगूसराय और मुंगेर में होने वाले मतदान को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। सभी बूथों पर केंद्रीय सशस्त्र बल को लगाया गया है। चौथे चरण में करीब 55 हजार सुरक्षा बल ले जवानों की तैनाती हुई है। दियारा और टाल क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इस चरण में पांच सीटों में से बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के अवधेश राय से है।
उजियारपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का मुकाबला राजद के आलोक मेहता से, दरभंगा में भाजपा के गोपालजी ठाकुर का मुकाबला राजद के ललित कुमार यादव से, समस्तीपुर सुरक्षित सीट पर लोजपा रामविलास की शांभवी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के सन्नी हजारी से और मुंगेर लोकसभा सीट पर जदयू के ललन सिंह का मुकाबला राजद की अनिता देवी से है।