Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
15-Aug-2024 02:32 PM
By First Bihar
DESK : पूरा देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस काफी धूम-धाम से मना रहा है। ऐसे में बिहार में भी आजादी के इस महापर्व की काफी धूम है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में आज विकासशील इंसान पार्टी के तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस ख़ास मौके पर पार्टी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के प्रधान कार्यालय में झंडोतोलन किया।
वहीं, इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित प्रदेश पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मंत्री और वीआईपी के प्रमुख ने कहा कि यह आजादी सैकड़ों लोगों के बलिदान के बाद हासिल हुई है। उन्होंने इस मौके पर अमर शहीद जुब्बा सहनी, खुदीराम बोस सहित अन्य बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि बिहार का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। आज संकल्प लेने की जरूरत है कि हम बिहार को विकसित बनाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि हमें भले ही देश के लिए बलिदान होने का मौका नहीं मिला लेकिन आज हम इसके विकास में अपना योगदान देकर भारत देश के लिए समर्पित हो सकते हैं। आज हमे जरूरत है कि हम सब मिलकर गरीबों, पिछड़ों को आगे बढ़ाएं। महंगाई और बेरोजगारी के चक्रव्यूह से लोगों को बाहर निकाल सके, तभी हम संपूर्ण देशवासियों को आजादी का सही एहसास हो सकेगा।