पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
28-Mar-2024 06:59 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन में पूर्णिया सीट को लेकर मचे घमासान पर बिहार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूर्णिया की जनता फैसला करेगी। वही जेडीयू से राजद में गई बीमा भारती से सवाल किया कि जेडीयू ने उन्हें विधायक और मंत्री बनाया वो कैसे कहती हैं कि जेडीयू ने अतिपिछड़ा का सम्मान नहीं किया।
मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि जेडीयू छोड़ने के बाद बीमा भारती ने कहा था कि जेडीयू में अतिपिछड़ों का सम्मान नहीं है। आखिर उनको विधायक बनाकर मंत्री किस पार्टी ने बनाया जरा उनसे पूछिए। मंत्री से भी ऊंचा कोई पद होता है क्या? उससे बड़ा सम्मान कुछ होता है क्या? जेडीयू ने उन्हें विधायक और मंत्री बनाकर अतिपिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है।
वही पूर्णिया सीट का सिंबल राजद से हासिल करने वाली रूपौली विधायक बीमा भारती ने कहा कि 2000 में हम निर्दलीय जीतकर विधानसभा गये थे। इसके बाद लालू जी के दल से चुनाव लड़े थे लेकिन बाद में जेडीयू में चले गये थे। किसी के रहमो करम पर हम विधानसभा चुनाव नहीं जीते थे। अब जेडीयू कह रही है कि हम बीमा भारती को जीताकर भेजे हैं उनका क्या अधिकार है?
बीमा भारती ने मंत्री विजय चौधरी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जेडीयू ने नहीं बल्कि यहां की जनता ने 5 बार मुझे विधानसभा भेजने का काम किया है। विजय चौधरी को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। यह बात शोभा नहीं देता। बीमा भारती ने कहा कि महागठबंधन की बैठक बहुत जल्द करेंगे और 3 अप्रैल को नॉमिनेशन भी करेंगे। सभी कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं सब लोग चुनाव में मेरा साथ देने के लिए तैयार हैं।