मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Nov-2024 11:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा के अंदर शीतकालीन सत्र के अंदर एक बार फिर सीटिंग अरेंजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद राजद के बागी विधायक सीएम नीतीश कुमार के ठीक पिछले वाली कुर्सी पर बैठ रहे थे। उसके बाद आज विधानसभा के स्पीकर के निर्देश के बाद वह वापस से इनके लिए तय सीट पर जाकर बैठे, यह सीट विधानसभा स्पीकर के ठीक सामने तय की गई है। मतलब यह न तो विपक्ष के तरफ हैं और न ही सत्ता पक्ष के तरफ है।
वहीं सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर बागी विधायक चेतन आनंद ने कहा कि हम लोगों का सीटिंग अरेंजमेंट तय है। सीट नंबर 202 हमारा सीट है। यहीं पर हम लोग बैठते हैं सत्र की शुरुआत से ही हम लोग के लिए तय कर दिया था। उसको लेकर कोई बबाल की बात ही नहीं है। लेकिन जिस तरह से कल बवाल हुआ यह गलत है।
वहीं, सत्ता पक्ष बेंच पर बैठने को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। कभी किसी काम के लिए उधर गया तो उसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मंत्रियों से बातचीत होती है तो ऐसा हो सकता है। लेकिन, हां सरकार गठन के समय हमलोग जरूर सत्ता पक्ष के तरफ बैठे थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्पीकर ने तय कर दिया था तो उसमें समस्या क्या है। अब कुछ डिमांड एंड सप्लाई वाली सोच रखते है कि इसमें क्या ही कहना है। हमलोग सत्ता के साथ हैं।
गौरतलब हो कि, बीते कल बिहार विधानसभा में सदस्यों के सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर आज (गुरुवार, 28 नवंबर) को भारी बवाल देखने को मिला। हंगामे के दौरान विपक्ष के विधायक सत्तापक्ष की तरफ आ बैठे।जिसके चलते पक्ष-विपक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। इस दौरान आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र नारेबाजी करते हुए सीएम नीतीश कुमार के स्थान पर बैठने पहुंच गए।जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें खींचकर वहां से हटाया।