ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए.. किसे कहां से मिला टिकट

21-Mar-2024 02:38 PM

By First Bihar

DELHI: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ साथ कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव होंने हैं। लोकसभा के और विधानसभा के चुनाव एकसाथ कराएं जाएंगे। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।


लोकसभा का पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। इसी दिन अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में होगा। राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और चार जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।


बीजेपी पहले ही अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए 60 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की तरफ से कुल 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।


बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 41 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। जेडीयू को सात, एनपीपी को पांच, कांग्रेस को चार, पीपीए को एक और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। 60 सीटें होने के बावजूद 57 सीटों पर चुनाव कराए गए थे। बीजेपी की तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। 29 मई 2019 को बीजेपी के पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।


news image